Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

दोबारा शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस सारा खान

सारा ने अभिनेता और निर्माता कृष पाठक के साथ दूसरी शादी कर ली है। दोनों ने हाल ही में कोर्ट मैरिज कर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया है।

08 Oct 2025

दोबारा शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस सारा खान

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सारा खान, जिन्हें दर्शक आज भी सुपरहिट शो 'बिदाई' में साधना के किरदार के लिए याद करते हैं, ने एक बार फिर अपने जीवन का नया अध्याय शुरू कर दिया है। सारा ने अभिनेता और निर्माता कृष पाठक के साथ दूसरी शादी कर ली है। दोनों ने हाल ही में कोर्ट मैरिज कर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया है।

सारा और कृष काफी समय से रिलेशनशिप में थे और अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आते थे। अब दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। बताया जा रहा है कि ये शादी निजी समारोह में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई। हालांकि, सारा और कृष 5 दिसंबर 2025 को एक भव्य रिसेप्शन और पारंपरिक समारोह के साथ अपनी शादी का जश्न मनाने की योजना बना रहे हैं।

दिए एक इंटरव्यू में सारा ने कहा, "हमारी कोर्ट मैरिज बहुत निजी रखी गई थी, लेकिन दिसंबर में हम इस रिश्ते को बड़े जश्न, नाच-गाने और ढेर सारी खुशियों के साथ सेलिब्रेट करेंगे। यह हमारे जीवन का सबसे खूबसूरत पल है।"

सारा ने यह भी बताया कि उनकी और कृष की मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। उन्होंने कहा, "मैंने जब पहली बार कृष की तस्वीर देखी, तो मुझे एक अजीब-सा अपनापन महसूस हुआ। हमने चैट करना शुरू किया और अगले ही दिन मिलने का फैसला किया। हमारी सोच, लाइफस्टाइल और इमोशंस बहुत जल्दी मैच कर गए। मैंने उसी वक्त उसे कह दिया था कि मैं अब घर बसाने के लिए तैयार हूं।"

सारा के पति कृष पाठक, मशहूर अभिनेता सुनील लहरी के बेटे हैं, जिन्होंने रामानंद सागर की ऐतिहासिक 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाई थी। कृष भी अपने पिता की तरह अभिनेता और निर्माता हैं और कई डिजिटल प्रोजेक्ट्स से जुड़े हुए हैं।

वहीं, सारा खान की बात करें तो वह टीवी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्होंने 'बिदाई', 'ससुराल सिमर का', 'जुनून- ऐसी नफरत तो कैसा इश्क' जैसे कई टीवी शोज़ में काम किया है। सारा ने 'बिग बॉस 4' में भी हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने अपने को-कंटेस्टेंट अली मर्चेंट से शादी की थी। यह शादी इस्लामिक रीति-रिवाजों से शो के अंदर ही हुई थी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और 2011 में दोनों का तलाक हो गया।

आज सारा एक सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक स्वतंत्र महिला की पहचान रखती हैं। अपनी दूसरी शादी को लेकर उन्होंने कहा, "कृष मेरे लिए सिर्फ पार्टनर नहीं, बल्कि एक ऐसा इंसान है, जिसने मुझे जीवन की हर परिस्थिति में समझा और साथ दिया। मुझे लगता है, हमें किसी से मिलने के लिए सही वक्त का इंतजार करना पड़ता है, और अब वो वक्त आ गया है।"

सारा और कृष के फैंस सोशल मीडिया पर इस कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। दिसंबर में होने वाले उनके शादी समारोह की तैयारियां भी धीरे-धीरे शुरू हो गई हैं, और माना जा रहा है कि इसमें टीवी और फिल्म जगत की कई हस्तियां शामिल होंगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दोबारा शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस सारा खान
सारा ने अभिनेता और निर्माता कृष पाठक के साथ दूसरी शादी कर ली है। दोनों ने हाल ही में कोर्ट मैरिज कर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News